राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) में तैनात उत्तरकाशी के आरक्षी द्वारा माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) में तैनात उत्तरकाशी के आरक्षी द्वारा माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास

उत्तराखंड :SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिह्न देकर रवाना किया गया।
उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ तहसील क्षेत्र के धरासू गांव निवासी राजेंद्र सिंह नाथ उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) में तैनात है। राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किए गए है। उन्होंने विगत वर्षों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ(7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश (5642 मीटर) व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है।
360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा 18 फरवरी से 28 फरवरी  2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलमन्जारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन के माध्यम से माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। बताया कि पर्वतारोहण असीमित रोमांच, जोश, मनोरंजन तथा जोखिम से भरा साहसिक खेल है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है।