पहलगाम हमले के दोषियों के पोस्टर जम्मू में लगाए गए, लाखों का इनाम घोषित

पहलगाम हमले के दोषियों के पोस्टर जम्मू में लगाए गए, लाखों का इनाम घोषित

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या करने वाले आतंकवादी अभी तक सुरक्षा बलों की गिरफ्त में नहीं आए हैं। अब कश्मीर में पुलिस ने इन आतंकवादियों के पोस्टर दीवारों पर चिपका दिए हैं।

पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर तीन वांछित आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए हैं। ये आतंकवादी पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल थे। इनके बारे में सूचना देने वालों को 20 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के बाद ये आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों में छिपे हुए हैं।

पुलिस द्वारा लगाए गए पोस्टर में आतंकवादी आदिल हुसैन, अली और हाशिम हाथों में बंदूकें लिए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि जहां भी ये तीनों दिखें, तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पोस्टर में लिखा है...
फोटो में दिख रहे लोग कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं। इन आतंकवादियों को ढूंढने या पकड़ने में मदद करने वालों को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इन्हें छिपाने या इनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये या उससे अधिक का इनाम दिया जाएगा।

जानकारी के लिए संपर्क नंबर:
कश्मीर में शांति भंग करने वाले आतंकवादी देश और मानवता के दुश्मन हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।