मशहूर कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने उठाया डरावना कदम, ढाई साल पहले हुई थी शादी
हरियाणा के रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। शुक्रवार शाम को बहु अकबरपुर में मुस्कान के ससुराल में करीब चार घंटे तक हंगामा होता रहा।
जानकारी के मुताबिक, मुस्कान की शादी 2023 में टिंकू (शीलू) बल्हारा से हुई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे मुस्कान ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय घर में परिवार के दूसरे लोग भी मौजूद थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब मुस्कान काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिवार वाले उसे बुलाने आए लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
मुस्कान की सास, पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके बेटे ने सबके साथ मिलकर कमरे की कुंडी तोड़ी तो अंदर खौफनाक मंजर दिखा। इसके बाद पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद मुस्कान के रिश्तेदार गांव पहुंचे। उसके रिश्तेदारों ने मुस्कान के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।