गुरसिमरन सिंह मंड की पिटाई, वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता माफी मांगते दिखे

गुरसिमरन सिंह मंड की पिटाई, वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता माफी मांगते दिखे

अंबाला के पास पंजोखरा साहिब में कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। उनकी कार पर ईंटों से भी हमला किया गया। हादसे में गुरसिमरन सिंह मंड बुरी तरह घायल हो गए।

पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। वीडियो में गुरसिमरन सिंह मंड माफी मांगते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं।