सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर सियासत गरमाई, पंजाब BJP अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने गठबंधन पर दिया बयान

सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर सियासत गरमाई, पंजाब BJP अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने गठबंधन पर दिया बयान

शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने PM मोदी से मुलाकात की। इस पर पॉलिटिक्स गरमा गई है और इस मुलाकात को अकाली दल-BJP गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर पंजाब BJP के सीनियर लीडर केवल सिंह ढिल्लों ने भी बड़ा बयान दिया है। 

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि PM मोदी सिर्फ BJP के ही नहीं बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और कोई भी उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल शिरोमणि अकाली दल के सीनियर लीडर हैं और उन्होंने PM मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने पंजाब की भलाई के लिए कुछ अच्छा कहा होगा।

जब उनसे गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सुखबीर बादल पंजाब की भलाई के लिए अच्छी बातें लेकर आए हैं। BJP 117 सीटों पर तैयारी कर रही है, हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।