संगतपुरा: पति अपनी पत्नी को चुनाव ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था, अचानक गाड़ी नाले में गिर गई, दोनों की मौत

संगतपुरा: पति अपनी पत्नी को चुनाव ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था, अचानक गाड़ी नाले में गिर गई, दोनों की मौत

पंजाब के मोगा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोटे में इंग्लिश टीचर जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी आज सुबह चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी अचानक एक नाले में गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक्सीडेंट बाघापुराना के गांव संगतपुरा के पास कोहरे की वजह से हुआ। टीचर जसकरण सिंह अपनी पत्नी को ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए माड़ी मुस्तफा में ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर पहुंचने से पहले ही दोनों का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।