2 महीने के बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, विधवा पत्नी बोलीं- 'नक्सलियों को माफ नहीं किया जाना चाहिए'
बता दें कि दंतेवाड़ा के रहने वाले सुदर्शन वेट्टी 6 जनवरी को बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे. अंतिम संस्कार के समय सुदर्शन के दो महीने के बेटे अयान को अंतिम संस्कार में लाया गया था। बेटे ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी...वह अपने पिता की गोद में ठीक से खेल भी नहीं पाया था कि उसे ये दिन देखना पड़ा.
2 महीने का ये बच्चा भीड़ में डर गया. पिता के अंतिम संस्कार में बच्चे को देखकर पूरी भीड़ रो पड़ी. सोशल मीडिया पर जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी यह वीडियो देखा तो वह खुद को यह लिखने से नहीं रोक पाए कि नक्सली कान खोलकर सुन लें, हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.
शहीद की पत्नी का श्राप
पूरे इलाके से लोग भारत माता के जयकारों के साथ शहीद का अंतिम संस्कार करने पहुंचे. शहीद सुदर्शन वेट्टी की पत्नी प्रमिला तिलम भी रोती हुई भीड़ के पीछे-पीछे चल रही थीं। 2 माह का अयान गोद में रो रहा था. अब यह बच्चा कभी अपने पिता की गोद में नहीं खेल पाएगा, क्योंकि नक्सलियों ने कायरतापूर्ण हमले में उसके पिता को छीन लिया.