हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा: 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये
                                हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रति माह ₹2100 की राशि ट्रांसफर करने की शुरुआत की है।
एक नवंबर से 5,22,162 महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि भेजी गई है। इस योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है। 23 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
सरकार के अनुसार, 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक लगभग 6.97 लाख महिलाओं ने योजना की आधिकारिक ऐप के माध्यम से पंजीकरण कराया है। इनमें से 6,51,529 विवाहित और 46,168 अविवाहित महिलाएं हैं। बाकी आवेदिकाओं की KYC प्रक्रिया जारी है। सरकार ने बताया कि ऐप पर पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जारी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना से जुड़ सकें।