मोहाली के सोहाना में कबड्डी कप के दौरान गोलीबारी हुई, अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया

मोहाली के सोहाना में कबड्डी कप के दौरान गोलीबारी हुई, अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया

पंजाब के सोहाना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कबड्डी कप के दौरान गोलियां चलीं। बैदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से चार दिन का मैच हो रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार अनजान लोगों ने कोच पर गोलियां चला दीं।

सिंगर मनकीरत औलाख भी इवेंट में पहुंचने वाले थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही फायरिंग हो गई और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए फोर्टिस में भर्ती कराया गया है और मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है। जब मैच चल रहा था, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।