हरियाणा में 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान, मेवात में सबसे ज्यादा 68.28 फीसदी वोटिंग, गुड़गांव में 49.97 प्रतिशत मतदान

हरियाणा में 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान, मेवात में सबसे ज्यादा 68.28 फीसदी वोटिंग, गुड़गांव में 49.97 प्रतिशत मतदान

हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए 90 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे पूरा हो चुका है, जिसमें शाम 5 बजे तक के आंकड़े आ चुके हैं। आपको शाम पांच बजे तक मतदान के आंकड़े बता रहे हैं कि पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत 61 फीसदी तक रहा है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान मेवात जिले में हुआ है जहां ये आंकड़ा 68.28 है। वहीं साइबर सिटी गुड़गांव इस मामले में फिसड्डी साबित होता हुआ दिख रहा है, जहां सिर्फ 49.97 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि अभी छह बजे तक के आंकड़े आना बाकी है। और तब इन आंकड़ों में बदलाव होगा। आपको बता दें कि 2019 में विधानसभा चुनाव में 68.20 फीसदी मतदान हुआ था।

जिलेवार मत प्रतिशतता कुछ इस प्रकार है।

शाम पांच बजे तक ज़िलेवार मतदान प्रतिशत

अंबाला में 62.26 फीसदी वोटिंग

भिवानी में 63.06 फीसदी वोटिंग

चरखी दादरी में 58.10 फीसदी मतदान

फरीदाबाद में 51.28 फीसदी वोटिंग

फतेहाबाद में 67.05 फीसदी मतदान

गुड़गांव में 49.97 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

हिसार में 64.16 फीसदी मतदान

झज्जर में 60.52 फीसदी लोगों ने वोट डाला

जींद में सबसे ज्यादा 66.02 फीसदी लोगों ने वोट किया

कैथल में 62.53 फीसदी वोटिंग

करनाल में 60.42 फीसदी मतदान

कुरुक्षेत्र में 65.55 फीसदी मतदान

महेंद्रगढ़ में 65.76 फीसदी वोटिंग

मेवात में 68.28 प्रतिशत मतदान

पलवल में 67.69 फीसदी वोटिंग

पंचकूला में 54.71 फीसदी मतदान

पानीपत में 60.52 फीसदी वोटिंग

रेवाड़ी में 60.91  फीसदी वोटिंग

रोहतक में 60.56 फीसदी वोटिंग

सिरसा में 65.37  फीसदी मतदान

सोनीपत में 56.69 फीसदी वोटिंग और

यमुनानगर में 67.93 फीसदी मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।