सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में हुए शामिल

सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) का परिवार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पंजाब की प्रगति में योगदान देने वाले लोगों का पार्टी में लगातार शामिल होना जारी है। बुधवार को सुजानपुर नगर परिषद पठानकोट के अध्यक्ष व 6 पार्षद आप में शामिल हो गए।

 सभी पार्षद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क और आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया।

 पार्टी में शामिल होने वालों में अध्यक्ष  अनुराधा बल्ली और पार्षद लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा देवी,सरोज बाला,रमेश चंद,मोहिंदर बल्ली और सुरिंदर मन्हास प्रमुख थे।

 इस मौके पर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सैंयोजक अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों और राज्य में भगवंत मान सरकार के कामकाज से लोग प्रभावित हैं।  इसलिए नेताओं के साथ-साथ आम लोग भी लगातार आप में शामिल हो रहे हैं।  ये वे लोग हैं जो राज्य की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं।

मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं