Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के दौरान एक टेंट में लगी भयानक आग, कई टेंट जलकर हुए खाक

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के दौरान एक टेंट में लगी भयानक आग, कई टेंट जलकर हुए खाक

पिछले 7 दिनों से प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है जहां लाखों करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं अब महाकुंभ से एक खबर सामने आ रही है.
खबरों के मुताबिक, प्रयागराज में महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में भयानक आग लग गई.

बताया जा रहा है कि टेंट में खाना बनाते समय आग लगी. हालाँकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग ने दूसरे टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडर लगातार फट रहे हैं. अब तक 20 से 25 टेंट जल चुके हैं.

आग अखाड़े के सामने सड़क पर बने लोहे के पुल के नीचे लगी. मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है. इलाके को सील कर दिया गया है.

तेज हवाओं से आग फैलने का खतरा बना रहता है; फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बता दें कि रविवार को सीएम योगी भी प्रयागराज पहुंचे थे. उन्होंने हेलीकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया.

जानकारी के मुताबिक महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में लगी आग सेक्टर 20 तक पहुंच गई है. आसमान में धुआं देखकर अफरा-तफरी मच गई। इसे एक धार्मिक संगठन का कैंप बताया जा रहा है. अब तक पचास से ज्यादा कैंप प्रभावित हो चुके हैं.
आग सेक्टर बीस की ओर तेजी से फैल रही है.

गीता प्रेस गोरखपुर कैंप पर भी असर पड़ा है. आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. आग अभी भी लगातार सुलग रही है. मौके पर एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.