जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप ने किया उम्मीदवार का ऐलान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप ने किया उम्मीदवार का ऐलान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू कुछ दिन पहले आप में शामिल हुए थे।

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। रिंकू बुधवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे।

मान ने गुरुवार को एक ट्वीट में रिंकू को उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी साझा की। रिंकू इससे पहले जालंधर पश्चिम से कांग्रेस विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आप की शीतल अंगुरल ने हराया था।

कांग्रेस ने बुधवार को रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 76 वर्षीय व्यक्ति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।