जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप ने किया चुनाव प्रभारी का ऐलान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप ने किया चुनाव प्रभारी का ऐलान

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।'

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक शुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। रिंकू अच्छी छवि और साफ आचरण के नेता हैं और जालंधर में लोगों के बीच उनकी काफी मजबूत पकड़ है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर शुशील कुमार रिंकू  के नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा,"जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई.. शुभकामनाएं"