सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता

दिल्ली की सत्तादारी आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि, दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत भी 10 नवंबर तक बढ़ा दी, जब उन्हें पहले दी गई 14 दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के सामने पेश किया गया था।

आप नेताओं और समर्थकों ने भाजपा और मोदी सरकार के कार्यों के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने की कसम खाई। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने 'जब-जब मोदी डरता है-ED को आगे करता है, मोदी जी की तानाशाही नहीं चलेगी, संजय सिंह को रिहा करो, भाजपा मुर्दाबाद, ED-CBI मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए। शुरू में विरोध प्रदर्शन की योजना भाजपा मुख्यालय तक जाने की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सड़कें अवरुद्ध कर दीं, जिससे प्रदर्शन तितर-बितर हो गया।