अमृतसर: अज्ञात हमलावरों ने एएसआई की गोली मारकर की हत्या, पत्नी परेशान

अमृतसर: अज्ञात हमलावरों ने एएसआई की गोली मारकर की हत्या, पत्नी परेशान

पंजाब पुलिस के एक ASI को सुबह अमृतसर में ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ASI पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद वे मौके से भाग गए। गोलियां लगने से ASI गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है। ट्रैफिक विंग में तैनात जोगा सिंह गुरदासपुर के बांगर के गांव घनी के रहने वाले थे। वह सुबह करीब 6 बजे घर से अपनी स्कूटी पर ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे। मजीठा से करीब 1 km पहले रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं।

इस दौरान ASI को दो गोलियां लगीं। एक छाती के दाहिने तरफ और दूसरी कमर पर। इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुबह होने की वजह से कोई उनकी मदद के लिए नहीं पहुंच सका, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ASI की हत्या को टारगेट किलिंग माना जा रहा है। अमृतसर रूरल पुलिस ने कहा कि हत्या की जांच सभी एंगल से की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश से लेकर रोड रेज तक शामिल हैं। हत्या वाली जगह के आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।