Aaj Ka Rashifal 21 Dec 2022 आइए जानते हैं कैसा रहेगा 21 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 Dec 2022 आइए जानते हैं कैसा रहेगा 21 दिसंबर का राशिफल

मेष राशि वालों को आज सावधानी रखने की आवश्यकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल है। चोट चपेट लग सकती है। जोखिम भरा समय है। लाल वस्तु पास रखने से शुभ होगा।

वृषभ राशि वालों को आज कुछ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का भी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार पहले से अच्छा रहेगा। पीली वस्तु को दान करने से शुभ होगा।

मिथुन राशि वालों के लिए आज अच्छा दिन है। आज यह दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे। बहुत समय से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा और व्यापार भी अच्छा होने की संभावना है। हरी वस्तु पास रखने से शुभ होगा।

कर्क राशि वाले आज भाव मन से कोई निर्णय न लें। आज उन्हें निर्णय लेने से बचना है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।  व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखने से शुभ होगा।

सिंह राशि वाले आज किसी भी कलह से सावधान रहें। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्घि होगी। भूमि,भवन या किसी वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लाल वस्त्र पास रखने से शुभ होगा।

कन्या राशि वालों के आज रोजगार में वृद्धि होगी। औद्योगिक विकास होगा। उनका पराक्रम आज रंग लाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि वाले आज सोच समझ कर बोलें। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने की संभावना है। कोई भी बड़ी पूंजी अभी निवेश ना करें। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज काफी अच्छा दिन है। आज वह आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और व्यापार में भी उन्नति होगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि वालों के स्वास्थ्य में पहले से ज्यादा सुधार है परंतु थोड़ा सिर दर्द और नेत्र में परेशानी हो सकती है। बाकी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्त्र अपने पास रखें।

मकर राशि वालों के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराना रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार के काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काली माता को प्रणाम करते रहे।

कुंभ राशि वालों को आज पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु तो अपने पास रखें।

मीन राशि वालों के आज स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। भाग्य साथ देगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु तो अपने पास रखें।