धार्मिक सेवा पूरी करने के बाद हरजोत सिंह बैंस पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, हुए नतमस्तक
पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में श्रीनगर में आयोजित एक समारोह के दौरान नाचने-गाने के लिए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब के पाँच सिंह साहिबानों ने 6 अगस्त को धार्मिक दंड दिया था।
धार्मिक दंड पूरा करने के बाद, हरजोत बैंस ने बुधवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका और अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी।
इसके बाद, हरजोत सिंह बैंस ने सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्ग से भी मुलाकात की।