विपक्षी गठबंधन इंडिया के सभी सांसद इस दिल्ली सर्विस बिल का करेंगे विरोध, आज हो सकती है चर्चा

विपक्षी गठबंधन इंडिया के सभी सांसद इस दिल्ली सर्विस बिल का करेंगे विरोध, आज हो सकती है चर्चा

दिल्ली सर्विस बिल पर आज लोकसभा में चर्चा हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को सरकार की ओर से दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित अध्यादेश की जगह लेने वाला ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार विधेयक, 2023’ लोकसभा में चर्चा एवं पारित होने के लिए पेश किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया। आम आदमी पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सभी सांसद इस बिल का विरोध करेंगे।