Kisan Andolan 2.0: BKU ने लिया बड़ा फैसला ,कल से हरियाणा के टोल भी किए जाएंगे फ्री...

Kisan Andolan 2.0: BKU ने लिया बड़ा फैसला ,कल से हरियाणा के टोल भी किए जाएंगे फ्री...

किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि गुरुवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। 

वहीं अब किसान अंदोलन को ओर मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा फैसला लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे।

 वहीं 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भाजपा के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी।