पंजाब में खराब कानून-व्यवस्था : मीनाक्षी लेखी

पंजाब में खराब कानून-व्यवस्था : मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। पंजाब में सबसे खराब कानून व्यवस्था है। दिल्ली दंगों के आरोपी कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। शायद अपने उपमुख्यमंत्री को जेल से निकालने के लिए अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि कानून व्यवस्था इनके हाथ में हो। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में जंगलराज है। वहीं लेखी ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश में आना चाहिए। समान नागरिक संहिता महिलाओं से जुड़ा हुआ सवाल है इसलिए इसके लिए जो भी करना होगा, भारत सरकार वह करेगी।