श्री अकाल तख्त पर अपनी पेशी का समय बदलने के बाद CM भगवंत मान का बयान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार द्वारा किए गए बदलाव पर सफाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, 15 जनवरी को मेरा कोई और काम नहीं है, मैंने माननीय राष्ट्रपति जी के ऑफिस को भी बता दिया है, आपके आदेशानुसार 15 जनवरी का दिन पूरी तरह से श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, 15 जनवरी को मेरा कोई और काम नहीं है। मैंने माननीय राष्ट्रपति जी के ऑफिस को भी बता दिया है।
आपके आदेशानुसार 15 जनवरी का दिन पूरी तरह से श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। समय में बदलाव के बारे में मेरी या ऑफिस की तरफ से कोई ऑफिशियल लेटर या बयान जारी नहीं किया गया है। मैं 15 जनवरी को सुबह 10 बजे विनम्रता से मौजूद रहने के लिए तैयार हूं। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह।"
गौरतलब है कि इससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में स्पष्टीकरण देने का समय 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से बदलकर शाम 04:30 बजे कर दिया गया है।