2 जुलाई को बिलासपुर में CM केजरीवाल की रैली, 1 लाख कार्यकर्ताओं के समक्ष करेंगे चुनावी शंखनाद

2 जुलाई को बिलासपुर में CM केजरीवाल की रैली, 1 लाख कार्यकर्ताओं के समक्ष करेंगे चुनावी शंखनाद

चुनावी सरगर्मियों के बीच आप की नजर अब छत्तीसगढ़ में है। सदस्यता अभियान और जनसंपर्क के साथ अब पार्टी महारैली करने जा रही है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। पार्टी के आगामी कार्यक्रम और दिग्गज नेताओं के दौरे की जानकारी आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में दी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने आज जाँजगीर में प्रेस वार्ता कि उन्होने बताया कि 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रदेश के कोने कोने से एक लाख से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव एक-एक घर पहुंच रहे हैं और निमंत्रण पत्र देकर दिल्ली और पंजाब में  “आप” सरकार के योजनाओं और नीतियों से आम जनता को विस्तार से बताया जा रहा है।

इस दौरान मिरी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। साढ़े 4 सालों में प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। भूपेश सरकार घोटाले की सरकार है, रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। कोयला घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी चयन घोटाला, गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, जमीन घोटाला ऐसे तमाम घोटालों की फेहरिस्त है, जो अब तक भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुआ।