अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान हरकत में, बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
छह दिन बाद कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ में चल रहे राहत कार्यों पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
आपको बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने घर पहुँचते ही अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी ली। आज यानी 12 सितंबर को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सभी विभागों के सचिवों और सभी ज़िलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
बैठक में सभी जिलों में अब तक की बाढ़ की स्थिति पर भी चर्चा होगी। यह भी जानकारी ली जाएगी कि कितनी ज़मीन बह गई है और कितने लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में बाढ़ का ख़तरा कितना है और अब तक क्या इंतज़ाम किए गए हैं, इस पर भी चर्चा होगी।