कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जमानत मिल गई

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जमानत मिल गई

भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को कपूरथला थाना सुभानपुर में दर्ज मामले में आज जमानत मिल गई।

गौरतलब है कि 12 जनवरी को सुखपाल सिंह खैरा की जमानत को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी और फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया गया।

जिसके अनुसार आज माननीय एडिशनल जज सीनियर डिवीजन सुप्रीत कौर ने सुखपाल सिंह खैरा की जमानत मंजूर कर ली है।