दिल्ली विधानसभा चुनाव: जानिए क्या है चुनाव की तारीख?
दिल्ली विधानसभा का चुनाव होने वाला है और अब चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में 5 फरवरी को होंगे. नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में डेढ़ करोड़ मतदाताओं के लिए 33,000 बूथ बनाए गए हैं. इनमें 83.49 लाख पुरुष और 79 लाख महिला मतदाता हैं. 0.8 लाख नये मतदाता हैं. 830 मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर 30 मिनट तक तथ्यों के साथ सफाई दी. उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाताओं को भड़काने और एक खास वर्ग को निशाना बनाने के आरोप गलत हैं. चयन प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है. ये सब एक निश्चित प्रोटोकॉल के तहत होता है ।राजीव कुमार ने 3 कविताएं भी सुनाईं।