कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने करोड़ों की फिरौती मांगी

कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने करोड़ों की फिरौती मांगी

कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर वीर दविंदर के घर पर फायरिंग की खबर सामने आई है। बदमाशों ने पहले सिंगर से 5 लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पैसे न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने अपना नाम अंडा बटाला बताया था।

ठीक 19 दिन बाद बदमाशों ने घर पर सात गोलियां चलाईं। इनमें से तीन गोलियां कांच की दीवार को पार करके बेडरूम तक पहुंच गईं। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय सिंगर और उनका परिवार वहां मौजूद नहीं था। यह घटना कैलगरी के हे-रेडस्टोन कॉमन इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में पंजाबी मूल के लोग रहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी सिंगर वीर दविंदर कुछ साल पहले अपने परिवार के साथ कनाडा चले गए थे। 6 जनवरी को उन्हें एक अनजान आदमी का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को “अंडा बटाला” बताया और सिंगर से $500,000 की भारी रकम मांगी। जब वीर दविंदर ने रकम देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। 19 दिन बाद, 26 जनवरी को हमलावरों ने उनके घर पर हमला किया और गोलियां चलाईं।