हरियाणा में बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं: AAP ने सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा में हालिया बाढ़ से किसानों को हुए भारी नुकसान पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी को कठघरे में खड़ा किया है। AAP के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार किसानों को 30 दिनों में ₹20,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सकती है, तो हरियाणा सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पा रही?
ढांडा ने बताया कि बाढ़ से 5.30 लाख किसान, 6,395 गांव और करीब 31 लाख एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई थी, लेकिन अब तक किसानों को एक रुपये का भी मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 8 जिलों में 15,834 एकड़ जमीन की गिरदावरी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ढांडा ने कहा — “इतना बड़ा नुकसान हो गया, लेकिन सरकार चुप है; यह किसानों के साथ खुला धोखा है।”