इसी सप्ताह होगा हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार, BJP ने बनाए ये 3 प्लान

इसी सप्ताह होगा हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार, BJP ने बनाए ये 3 प्लान

हरियाणा में नव गठित नायब सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में अभी तक 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। भाजपा सरकार इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तीन दिन हरियाणा से बाहर हैं, इसलिए तीन दिन के बाद किसी भी दिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। बीजेपी के पास मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तीन प्लान हैं और जिन पर काम चल रहा है।  जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा कि जजपा विधायकों को भाजपा में शामिल कर मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा या फिर निर्दलीय विधायकों के सहारे भाजपा सरकार चलाएगी। 

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा के ये हैं 3 प्लान
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीजेपी के तीन प्लान है जिनमें पहला जजपा के दो तिहाई विधायकों का दल-बदल कराना। जजपा के पांच विधायक पार्टी से बागी हैं। दो तिहाई बहुमत के हिसाब से इनको दो और विधायक चाहिए। दूसरा निर्दलीय विधायकों पर दांव। तीन प्लान यह भी है कि केवल भाजपा के चार विधायकों को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जाए व शेष चार सीटों को खाली छोड़ दिया जाए और लोकसभा चुनाव के बाद इनका फैसला किया जाए। क्योंकि भाजपा को लोकसभा में सभी विधायकों से वोट चाहिए। पार्टी निर्दलीय और जजपा के बागी विधायकों के हलकों में वोटों की आस लगाए बैठी है। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद निर्दलीय और जजपा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर फैसला लिया जाएगा।