पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज

पंजाब कैबिनेट की आज चंडीगढ़ में अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक सोमवार सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होगी। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।
बैठक के दौरान कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा और भी अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।