PGI में इलाज करवाने वालों के लिए अहम खबर, अब घर बैठे मिलेगी यह सुविधा

PGI में इलाज करवाने वालों के लिए अहम खबर, अब  घर बैठे मिलेगी यह सुविधा

पी.जी.आई. ओ.पी.डी. में  देशभर से रोजाना चेकअप के लिए आने वाले मरीजों को कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है या फिर मोबाइल फोन से पी.जी.आई. की वेबसाइट पर मुश्किल से होने वाली रजिस्ट्रेशन से बचने का एक और बेहद आसान तरीका तैयार करने जा रहा है। अब पी.जी.आई. की वेबसाइट से बढ़िया रिस्पांस मिलने के बाद पी.जी.आई. प्रशासन अपने ऐप लॉन्च करने जा रहा है। 

अन्य ऐप की तरह इस ऐप को भी लोग अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से ओ.पी.डी. में आने के लिए अंदर आने के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर कार्ड बनवा सकते हैं। इस सुविधा में प्रतिदिन पी.जी.आई. करीब 8 से 10 हजार मरीजों को राहत मिलेगी। इस नई पहल को पायलट प्रोजेक्ट के जरिए शुरू करने की योजना है। पी.जी.आई. डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल कहते हैं कि यह बहुत बड़ी और अद्भुत पहल है। इसकी मदद के साथ पी.जी.आई. और अधिक पेशैंट फ्रेंडली बन सकेगा।  

ऑनलाइन ही कार्ड की पेमैंट होगी
ओ.पी.डी. में बढ़ते मरीजों की संख्या पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस ऐप को अन्य ऐप की तरह ही फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। जहां मरीज अपनी जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन करेगा। कार्ड की पेमैंट भी ऑनलाइन होगी। मरीज के लिए एक कार्ड नंबर भी जेनरेट किया जाएगा। प्रिंट-आउट रजिस्ट्रेशन का प्रमाण होगा। पी.जी.आई. मरीजों को कार्ड बनाने वाले काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो लोग फोन का उपयोग नहीं कर सकते, उनके लिए चंडीगढ़ में ई-संपर्क केंद्र जैसे विभिन्न राज्यों से समान सेवा केंद्रों के कर्मचारी भी मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। उन्हें एक प्रिंट आउट दिया जाएगा, जिसे ओ.पी.डी. गेट के बाहर उपलब्ध कार्ड पर लगाना होगा।

जिस समय ओ.पी.डी. में नंबर आएगा, वह ऐप बताएगी
यह ऐप रजिस्ट्रेशन की सुविधा देगी बल्कि साथ ही मरीजों को  ओ.पी.डी. में आने के लिए अपनी सुविधा अनुसार की तिथि व समय भी चुन सकेगा।  इस प्रकार मरीज को सबुज जल्दी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  इस तरह अगर मरीज को ऐप पर दोपहर 1 बजे का समय मिला है तो वह उस समय आ सकेगा। शुरूआती चरण में ऐप पर ऑनलाइन मरीजों के लिए कैपिंग होगी, यानी एक दिन में निश्चित संख्या में मरीज रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।