हॉकी चैम्पियन वन्दना ने पदक जीत कर की माता गंगा की 'वंदना'

हॉकी चैम्पियन वन्दना ने पदक जीत कर की माता गंगा की 'वंदना'

हरिद्वार:एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा और फैंस को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से हम आगे बढ़ रहे हैं। यहां से सभी लोगों का सपोर्ट मिलता है। पूजा अर्चना के बाद वह बहादराबाद स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गई