जानें पंजाब में बारिश से कितने डिग्री गिरा तापमान, आगे कैसा रहेगा मौसम?

जानें पंजाब में बारिश से कितने डिग्री गिरा तापमान, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: पूरे भारत में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था और पंजाब में भी तापमान लगातार बढ़ रहा था। पंजाब में कल हुई भारी बारिश के कारण मौसम अचानक बदल गया है।

आपको बता दें कि 2 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम था। इस गिरावट के कारण सभी जिलों में तापमान 34 डिग्री से नीचे चला गया, जो 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था।

पंजाब में गुरदासपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख जिलों में तापमान-

अमृतसर: 30.8°C (-7.2°C)
लुधियाना: 30.0°C (-8.1°C)
पटियाला: 31.7°C (-6.4°C)
बठिंडा: 30.6°C (-8.2°C)
फिरोजपुर: 30.2°C (-9.6°C)
मोहाली: 30.5°C (-6.6°C)

पठानकोट और अमृतसर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई, लेकिन हल्के बादल छाए रहने से तापमान कम रहा।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर आज के मौसम की बात करें तो आज का मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।