अकाली दल को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा भाजपा में शामिल
चंडीगढ़: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत हो गई है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

जगदीप सिंह चीमा के भाजपा में शामिल होने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि जगदीप चीमा पंजाब कैबिनेट में तीन बार मंत्री रह चुके हैं और 50 सालों से शिरोमणि अकाली दल के सदस्य हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद थे।