स्वतंत्रता दिवस पर केजरिवाल के मन मे गहरी कुंठा मणिपुर जल रहा है, मेरा मन व्यथित है

स्वतंत्रता दिवस पर केजरिवाल के मन मे गहरी कुंठा मणिपुर जल रहा है, मेरा मन व्यथित है

आज मंगलवार यानी 15 अगस्त को देश अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उत्कर्ष कार्य करने वाले कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने संबोधन में मणिपुर हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है, वहां दो समुदाय के लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे मेरा मन व्यथित है। ऐसे कैसे भारत विश्वगुरु बनेगा?

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। देश के कोने-कोने में एक लाख मोहल्ला क्लीनिक खोजे जा सकते हैं। इसके लिए बस दस हजार करोड़ रुपये चाहिए, लेकिन 75 सालों में ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैंने दिल्ली के अंदर स्कूलों और अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर की है। हम दिल्ली में सभी लोगों को फ्री इलाज की सुविधा देते हैं।