Miss World 2024: कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा जिन्होंने जीता 'मिस वर्ल्ड 2024' का खिताब जानें
कल यानी कि बीते नौ मार्च को भारत के मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस समारोह में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने इस प्रतियोगिता के समापन के समय क्रिस्टीना के सिर पर ये ताज सजाया गया।
इस साल इस इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने किया था, लेकिन वो ये खिताब जीतने में असफल रहीं। सिनी ने टॉप 8 में तो जगह बनाई लेकिन वो टॉप 4 में शामिल नहीं हो सकी।
अब बात करते हैं मिस वर्ल्ड 2024 बनीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा कि तो महज 24 साल की उम्र में वो 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। खिताब जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
1999 में हुआ जन्म
क्रिस्टीना पिस्जकोवा का जन्म 19 जनवरी 1999 में हुआ था। वर्तमान समय में लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी कर रही हैं। अपनी पढ़ाई करने के साथ-साथ वो मॉडलिंग में भी अपना करियर बना रही हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं वो असहाय लोगों के लिए भी काफी काम करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की, जो जरूरतमंदों की मदद करता है।
इसके अलावा तंजानिया में उन्होंने गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है, जिसका संचालन वो खुद करती हैं। वो अक्सर अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए कुछ न कुछ काम करती रहती हैं।