मोहित मोहिंदरा ने पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला

मोहित मोहिंदरा ने पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला

मोहित मोहिंदरा ने गुरुवार को यहां पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभाला। वह पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे हैं।

इस अवसर पर बीवी श्रीनिवास अध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस, राजा वारिंग अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस, प्रताप सिंह बाजवा एलओपी, ब्रह्म मोहिंदरा, राज चब्बेवाल, सुखपाल खैरा, गुरकीरत सिंह कोटली, परमिंदर पिंकी, राणा केपी, एस बरिंदरमीत सिंह पाहरा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

इस मौके पर युवा कांग्रेस की पूरी नवनिर्वाचित टीम भी मौजूद रही।