कमल भाभी मर्डर केस में नया अपडेट...

कमल भाभी मर्डर केस में नया अपडेट...

कंचन कौर भाभी मर्डर केस में बठिंडा कोर्ट ने अमृतपाल सिंह मेहरो और उसके साथी रंजीत सिंह को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने पहले दोनों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किए थे, जिसके बाद अब कानूनी प्रक्रिया के तहत अगला कदम उठाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अमृतपाल सिंह मेहरो और रंजीत सिंह के घरों के बाहर 30 दिन का नोटिस चिपका दिया गया है। इस नोटिस के जरिए दोनों को तय समय में कोर्ट में पेश होने को कहा गया है, नहीं तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। 

इस मामले में पुलिस अमृतपाल सिंह मेहरो के दो साथियों जसप्रीत और निर्मलजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि अमृतपाल सिंह मेहरो भारत छोड़कर UAE पहुंच गया है।