अब दिल्ली होगी साफ' अभियान के तहत 158 डलावघर किए जाएंगे साफ, 8 दिन में ढेरों से हटेगा कूड़ा

अब दिल्ली होगी साफ' अभियान के तहत 158 डलावघर किए जाएंगे साफ, 8 दिन में ढेरों से हटेगा कूड़ा

एमसीडी मुख्यालय में नेता सदन मुकेश गोयल और उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर महापौर ने कहा कि अब दिल्ली होगी साफ अभियान के तहत निगम के 12 जोनों में गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (कूढ़े के ढेर वाले स्थान) की पहचान कर ली गई है। पिछले दो माह से दिल्ली के निगम पार्षदों निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर इन जीवीपी की पहचान की गई है।

अब दिल्ली होगी साफ' अभियान के तहत महापौर डा. शैली ओबेराय ने 158 उन स्थानों को साफ करने की घोषणा की है जो विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर के स्थान बन गए हैं। यहां पर कोई कूड़ा न डाले, इसके लिए बड़े-बड़े गमले रखें जाएंगे। साइनेज लगाकर स्वच्छता बनाए रखने वाले संदेश भी लिखे जाएंगे।

एमसीडी मुख्यालय में नेता सदन मुकेश गोयल और उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर महापौर ने कहा कि अब दिल्ली होगी साफ अभियान के तहत निगम के 12 जोनों में गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (कूढ़े के ढेर वाले स्थान) की पहचान कर ली गई है। पिछले दो माह से दिल्ली के निगम पार्षदों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर इन जीवीपी की पहचान की गई है। हमारा मकसद दिल्ली के सभी डलावघरों को खत्म करने का है।