विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी कर रहे ध्यान, भगवा पहने कुछ यूं आए नजर

विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी कर रहे ध्यान, भगवा पहने कुछ यूं आए नजर

कन्याकुमारी का स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल जहां भगवा वस्त्र धारण किए पहुंचे पीएम मोदी। साथ गमछा डाला हुआ। पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान कर रहे हैं। उनके हाथों में माला है।

पीएम मोदी ने सुबह-सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया और फिर सूर्य अराधना की। पीएम मोदी ने इस दौरान भगवा वस्त्र पहने हैं, साथ ही उनके हाथ में माला है।

ध्यान मंडपम में वही जगह है, जहां स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे देश में भ्रमण करने के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। ये भी मान्यता है कि इसी स्थान पर देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर साधना की थी।

पीएम मोदी वीरवार की शाम को कन्याकुमारी पहुंचे थे। यहां वे दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान में नजर आए। पीएम मोदी ने कन्याकुमारी पहुंचने के बाद भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की ।

चुनावों के बाद पीएम मोदी का ये आध्यात्मिक प्रवास पहली बार नहीं है। 2019 में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वे केदारनाथ गए थे। जबकि 2014 में वे शिवाजी महाराज से संबंधित प्रतापगढ़ गए थे।

फिलहाल कन्याकुमारी में पीएम मोदी की सुरक्षा में दो हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि जब तक पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर रहेंगे तब तक किसी भी आम पर्यटक को वहां जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। पीएम मोदी की सुरक्षा में NSG कमांडो तैनात किए जाने की भी ख़बर है ।