पीएम मोदी ने भारत में अमेज़न के 48 अरब डॉलर के निवेश का किया स्वागत 

पीएम मोदी ने भारत में अमेज़न के 48 अरब डॉलर के निवेश का किया स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में अमेज़न के 48 अरब डॉलर के रिकॉर्ड निवेश का स्वागत किया। श्री मोदी ने नई दिल्ली में अमेज़न के CEO एंडी जेसी से मुलाकात की। 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस निवेश से युवाओं के लिए नए मौके बनेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि दुनिया भर में भारत में निवेश करने को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है।