आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे PM MODI

आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे PM MODI

आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तीन दिवसीय यह सम्मेलन देश में एक मज़बूत, लचीले और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

इसमें सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रगति, स्मार्ट विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नवाचार, निवेश के अवसर, राज्य-स्तरीय नीति कार्यान्वयन आदि विषयों पर सत्र होंगे। प्रधानमंत्री कल सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

इस सम्मेलन में 48 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों सहित 20,000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें छह देशों की गोलमेज चर्चाएँ, देश स्तरीय मंडप और कार्यबल विकास एवं स्टार्टअप के लिए समर्पित मंडप आदि भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के अंतर्गत पहलों, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य के रोडमैप पर प्रकाश डाला जाएगा।

दुनिया भर में आयोजित सेमीकॉन सम्मेलनों का उद्देश्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तकनीकी प्रगति की पहुंच को अधिकतम करना है, साथ ही विभिन्न देशों की सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की नीतियों को भी शामिल करना है।