प्रधानमंत्री ने गुजरात दिवस पर गुजरात लोगों को दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात दिवस के विशेष अवसर पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया, "गुजरात दिवस के विशेष अवसर पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन गुजरात के समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और अद्भुत भावना का उत्सव है। इस राज्य ने भारत की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान दिया है। यहां के लोगों का गतिशील और उद्यमशील स्वभाव विशेष रूप से उल्लेखनीय है। कामना है कि आने वाले समय में गुजरात प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"