पाकिस्तान ने कबूला आतंकवाद फैलाने की बात, पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद चौंकाने वाला बयान दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा ने एक बयान में माना कि पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
साथ ही रक्षा मंत्री ने माना कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को धन मुहैया करा रहा है और हर संभव तरीके से उनका समर्थन कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज के 'याल्दा हकीम' से बात करते नजर आ रहे हैं।
जब वह उनसे पूछती हैं, ‘क्या आप इस बात से सहमत हैं, सर, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और धन मुहैया कराने का लंबा इतिहास रहा है?’ ख्वाजा आसिफ जवाब देते हैं, ‘हम लगभग 3 दशकों से अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं..