ASI की हत्या करने वाला कैदी मारा गया; गैंगस्टर जग्गू के साथियों ने की फायरिंग
गुरुवार देर रात छेहरटा की हुकम चंद कॉलोनी में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने जेल से पैरोल पर आए धर्मजीत की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। पता चला है कि हत्या कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर की गई थी, जो फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
अमृतसर जेल में बंद जग्गू के साथ धर्मजीत और उसके साथियों का झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में जग्गू ने अपने साथियों को वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा।
एएसआई रविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या
2012 में छेहरटा में एएसआई रविंदर सिंह की उनकी बेटी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धर्मजीत मुख्य आरोपी रणजीत सिंह राणा के साथ था।
राणा अकाली दल का जिला अध्यक्ष था। रणजीत सिंह राणा और धर्मजीत उर्फ धरम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
वह कई बार पैरोल पर जेल से घर आ चुका है, और इस बार 12 सितंबर को। गुरुवार देर रात वह दोस्तों से मिलने के बाद अपनी कार से घर लौटा। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचा तो बाइक सवार युवकों ने उसे घेर लिया।