पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 24 सितंबर को, कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 24 सितंबर को, कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी।

यह बैठक 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी और इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक का एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है। यह सत्र 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा।

इस सत्र के दौरान 'जिसका खेत, उसकी रेत' संबंधी अधिनियम लाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य फैसले लिए जाने की उम्मीद है। विधानसभा सत्र से पहले बुलाई गई यह बैठक काफी अहम होगी और इस दौरान कई अहम फैसले लिए जाने की भी संभावना है।