पंजाब की महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1100 रुपये, सीएम मान ने कहा तैयारियां शुरू

पंजाब की महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1100 रुपये, सीएम मान ने कहा तैयारियां शुरू

पंजाब सरकार जल्द ही महिलाओं को 1,100 रुपये प्रति माह की सहायता राशि दे सकती है। इसके लिए तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और अगले साल मार्च में बजट पेश होने के बाद इसे लागू किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद एक इंटरव्यू में यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि कई गारंटियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं और अब महिलाओं के लिए इस गारंटी पर काम शुरू हो गया है।

अगर आप सरकार इस गारंटी को पूरा करती है, तो पंजाब में 18 साल से ऊपर की करीब 75 लाख महिलाओं को हर महीने यह रकम मिल सकती है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने 2022 के विधानसभा चुनाव घोषणापत्र को "गारंटी" नाम दिया था, जिसमें महिलाओं को आर्थिक मदद के वादे शामिल थे।

विपक्षी दल अक्सर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं और इसे अधूरा बताते रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं से वादा किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है, तो राज्य की 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस वादे के साथ केजरीवाल ने मुफ्त बिजली और पानी का भी वादा किया था। इन वादों का असर यह हुआ कि आप ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई। सरकार बनते ही सरकार ने मुफ्त बिजली और पानी के अपने चुनावी वादे तो जल्दी पूरे कर दिए, लेकिन महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं दी।