पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पांच कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया पुर्नावंटन

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पांच कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया पुर्नावंटन


पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने पांच कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का पुनर्आवंटन किया है. इसमें गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां के नाम शामिल हैं. बुधवार (31 मई) को गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली था।

गुरमीत सिंह मीत हेयर
जल संसाधन
खान और भूविज्ञान
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण
खेल और युवा सेवाएं
भूमि और जल का संरक्षण 

कुलदीप सिंह धालीवाल
एनआरआई मामले
प्रशासनिक सुधार

लालजीत सिंह भुल्लर
परिवहन
ग्रामीण विकास और पंचायत

बलकार सिंह
स्थानीय सरकार
संसदीय कार्य

गुरमीत सिंह खुडियां
कृषि और किसान कल्या
पशुपालन, मत्स्य पालन और
डेयरी विकास
खाद्य प्रसंस्करण

बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में दोनों नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान वहां मौजूद रहे. गुरमीत सिंह खुडियां (60) मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं. 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 मतों के अंतर से मात दी थी. पहली बार विधायक बने खुडियां 2021 में कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए थे.