बढ़त बनाने के बाद सिद्धारमैया का बड़ा बयान, मोदी सरकार पर तंज

बढ़त बनाने के बाद सिद्धारमैया का बड़ा बयान, मोदी सरकार पर तंज

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा की, “हमने कहा था कि अगर पीएम मोदी भी आते हैं तब भी कुछ काम नहीं करेगा और देखिए ऐसा हुआ है। हम 120 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जैसा कि हमें उम्मीद थी कि हमें बहुमत मिलेगा।” चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार हम बहुमत के निशान के क़रीब हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों में साफ है की प्रदेश में कांग्रेस की सरकारी बनने जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने निर्वाचन क्षेत्र शिगगांव में आगे चल रहे हैं, जैसा कि कर्नाटक में शनिवार को हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिखा।

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार अपनी हुबली-सेंट्रल धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं, शेट्टार निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक हैं ,उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा उन्हें हराने की पूरी कोशिश कर रही थी और भगवा पार्टी का एजेंडा सीट जीतना नहीं बल्कि उन्हें हराना था।

lकांग्रेस कल्याण कर्नाटक, कित्तूर कर्नाटक और दक्षिण क्षेत्रों में अधिक सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी बेंगलुरु और तटीय कर्नाटक क्षेत्रों में आगे चल रही है. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 113 सीटें जीतने की जरूरत है।

कांग्रेस 113 के बहुमत के निशान को पार करते हुए 121 पर आगे चल रही है। निर्वाचन क्षेत्रों, यह संभावना है कि कांग्रेस राज्य में गठबंधन के बिना वापसी करेगी। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है। पार्टी अब 112 सीटों पर आगे चल रही है और शुरुआती बढ़त में 113 के बहुमत के निशान को पार करने के करीब है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि संख्या केवल शुरुआती रुझान हैं जो दिखाते हैं कि पार्टी कितनी सीटों पर आगे चल रही है। अंतिम कर्नाटक चुनाव परिणाम 2023 चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया जाएगा।