जिम के बाहर युवक को घेरकर हमलावरों ने किया हमला, cctv फुटेज आया सामने
पंजाब के जालंधर शहर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र बस्ती शेख स्थित घास मंडी चौक के पास बुधवार देर रात हुई एक हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 18 वर्षीय राहुल की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लोगों ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल अपने घर के पास जिम के बाहर खड़ा था, तभी करीब 10 से 15 युवकों के एक समूह ने उस पर हमला कर दिया। यह घटना देर रात 12 बजे की बताई जा रही है।
हमलावरों ने उसे घेर लिया और पहले उसकी पिटाई की और फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
हत्या का दृश्य cctv में कैद हो गया।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दशहरा मैदान के पास राहुल को घेर लेते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं। कुछ देर बाद अन्य युवक वहाँ पहुँच जाते हैं।
जिसके बाद एक दर्जन युवक राहुल की पिटाई शुरू कर देते हैं। तभी उस पर धारदार हथियार से हमला होता है, जिससे वह सड़क पर गिर जाता है।
हमले के बाद, कुछ युवक राहुल को साइकिल पर अस्पताल ले जाने की कोशिश करते हैं। राहुल को अस्पताल ले जाया जाता है, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।